ताजासमाचार

बकरी चराते पानी पीने कुँए में उतरे दोस्त को बचाने युवक ने लगा दी छलांग, दोनों की मौत, उपमुख्यमंत्री ने प्रकट की संवेदनाये

डेस्क न्यूज़ 01 August, 2025 दुर्घटना

मंदसौर। बकरी चराने गए दो दोस्त मौत का शिकार हो गए। पानी के कुंए में डूबने से दोनो की ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनो के शवों को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकलवाकर पीएम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
 

मामला नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के पिपलिया कराड़िया गांव का है। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय कमलेश वाल्मीकि और 15 वर्षीय संदीप चंद्रवंशी के रूप में हुई है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दोनों की मौत पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। घटना उस समय हुई जब दोनों युवक बकरियां चरा रहे थे। कमलेश को प्यास लगी और वह पानी पीने के लिए कुएं में उतरा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहराई में जाने लगा। उसे बचाने के लिए संदीप भी कुएं में उतर गया। दुर्भाग्य से संदीप भी हादसे का शिकार हो गया और दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नाहरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जांच कर कारवाई की जा रही है.  

Related Post