ताजासमाचार

कलेक्टर के कड़े निर्देश के बाद जाग उठा आरटीओं यातायात विभाग - यात्री बस मे कृषि उपज का हो रहा था परिवहन - जप्त हुई जय श्री गणेश बस  

डेस्क न्यूज़ 31 July, 2025 अपराध

नीमच। जिला सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आरटीओं को फटकार के साथ ही कलेक्टर ने कड़े निर्देश जारी कर ओवर लोड यात्री बसों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जिसपर पहली कार्यवाही अब आरटीओं विभाग की देखने को मिली। आरटीओं विभाग ने आनन - फानन में ओवर लोड बस पर कार्यवाही की और जय श्री गणेश बस को जप्त किया। उक्त बस से यातायात विभाग और आरटीओं विभाग ने कृषि जिंस भी बरामद की है। 
टीम ने मौके पर जाकर पाया कि बस में बड़ी मात्रा में कृषि जिन्सों को लोड किया गया था, जिससे सवारियों के बैठने की जगह भी प्रभावित हो रही थी। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था, वहीं सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन हो रहा था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौका पंचनामा तैयार किया और बस को जब्त कर लिया।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह अवैध माल परिवहन लंबे समय से चल रहा था और पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी थीं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जय श्री गणेश ट्रेवल्स के खिलाफ पहले भी परिवहन नियमों के उल्लंघन को लेकर नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस सुधार नहीं किया गया।फिलहाल, बस मालिक के खिलाफ परिवहन अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। आरटीओ विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा और परिवहन नियमों की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई एक चेतावनी के रूप में भी देखी जा रही है, ताकि अन्य बस संचालक भी नियमों का पालन करें।

Related Post