डेस्क न्यूज़
31 July, 2025
अपराध
मंदसौर। नारकोटिक्स विंग की हिरासत में तस्करी के आरोपी की हुई मौत का खुलासा अब पीएम रिपोर्ट के बाद हो गया। आरोपी महिपाल सिंह की मौत मारपीट से नही बल्कि ज़हर खाने से हुई। इस बात का खुलासा पीएम रिपोर्ट में हुआ। जहां महिपाल सिंह के परिजनों ने मिडिया को इस बात की जानकारी दी और नारकोटिक्स अधिकारियों पर सवाल खड़े किए।
महिपाल के चाचा जुझार सिंह का कहना है कि 23 जुलाई को नारकोटिकस ने महिपाल को गिरफ्तार किया और 24 जुलाई को टीआई राकेश चौधरी का परिजनों को कॉल आया कि महिपाल को 450 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा है और उसकी तबियत खराब है। परिजनों के पहुंचने से पहले ही महिपाल की मौत हो गई।
परिजनों ने यह भी बताया कि पहले डॉक्टर्स ने महिपाल की मौत का कारण निमोनिया बताया लेकिन महिपाल मुंह, आख, कान और नाक सहित यूरिन से भी खून बह रहा था। अब पीएम रिपोर्ट में ज़हर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। सवाल यह उठता है कि महिपाल को नारकोटिक्स कस्टडी में ज़हर कहा से मिला है।
सीएमएचओं डॉ गोविंद सिंह चौहान के अनुसार मौत् कोरोसिव पॉइजनिंग से हुई है। जो एसिड जैसा पदार्थ होता है और शरीर में तीव्र गति से नुकसान पहुंचाता है।