ताजासमाचार

इंदिरा नगर के भगवानपूरा चौराहे पर ट्रक ने मारी बाईक सवार पति-पत्नी को टक्कर, पत्नी की मौत-पति गंभीर घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी

डेस्क न्यूज़ 26 July, 2025 दुर्घटना

 

नीमच। शनिवार को नीमच भगवानपुरा चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रेशमा बी (38), पति शेर खान निवासी नीमच, बाइक पर सवार होकर बांसवाड़ा से नीमच आ रही थीं। बाइक शेर खान चला रहे थे।जैसे ही दंपती भगवानपुर चौराहे पर पहुंचे,तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद दोनों को तुरंत नीमच जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेशमा बी को मृत घोषित कर दिया। शेर खान भी गंभीर घायल है और उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि रेशमा बी का मायका नीमच में है जबकि ससुराल मंदसौर में। वर्तमान में दोनों बांसवाड़ा में रहते हैं,जहां शेर खान होटल संचालक हैं।शनिवार को दोनों किसी निजी कार्य से नीमच आए थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही जिला अस्पताल में समाजजन और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और बाद में शव परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Post