डेस्क न्यूज़
18 July, 2025
अपराध
पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच अंकित जायसवाल द्वारा नशे से मुक्ति अभियान एवं पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में जिलें के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को जिले में नशा मुक्ति हेतु आमजन को जागरुक करने व नशे के उत्पादो को खुले मे बेचने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसोदिया, व नगर पुलिस अधीक्षक किरण चोहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नीमच सिटी विकास पटेल के कुशल नेतृत्व में नीमच सिटी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.07.25 को नशा मुक्ति अभियान के तहत सिगरेट व तम्बाकु उत्पाद खुले मे बेचने वाले दुकानदारो के विरुद्ध (विज्ञापन का प्रतिबंध एवं वाणिज्य उत्पादन, आपुर्ति और वितरण का विनिमय अधिनियम के तहत थाना नीमच सिटी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय पीजी कालेज रोड नीमच सिटी पर चालानी कार्यवाही की गई।