ताजासमाचार

मंदसौर में बारिश से मचा हाहाकार - आसमान से लगातार आफत की बारिश - जान जोखिम में डालकर लोग बना रहे रिल्स - इधर मौसम विभाग ने कर दिया यह बड़ा एलान:-

डेस्क न्यूज़ 17 July, 2025 अन्य


मंदसौर।  मंदसौर में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर है। गांवो के छोटे छोटे जलाशय के बीच पनघट पर डूब जैसे हालात बन चुके है। जिससे लोगो की जान आफत में आ चुकी है। यह तस्वीरों में जा आप नजारा देख रहे है। यह गरोठ भानपुरा क्षेत्र का है। इसी बीच छोटा बड़ा महादेव भानपुरा से झरने का रोद्र रूप सामना आया है। जहां जान जोखिम में डालकर कुछ लोग सेल्फी और रिल्स की कारगुजारी को अंजाम दे रहे है। इधर मौसम विभाग ने मोबाईल मेसेज के जरिए लोगो को अलर्ट मोड पर रहने के संदेश भेजे है और आगामी तीन घंटे तक बारिश का अलर्ट मंदसौर सहित नीमच में भी जारी किया है

Related Post