डेस्क न्यूज़
16 July, 2025
दुर्घटना
नीमच। झमाझम बारिश के बीच जहरीलें सांपो के भ्रमण से नीमच में इन दिनों दहशत मची है। सांप को देखते ही लोग हक्के - बक्के नजर आ रहे है। आए दिन मौत की खबरें आम हो रही है। इसी बीच जावद में पुलिस थाने के पास आवासीय एरिए में चार फिट लंबा जहरीला सांप रेंगते हुए नजर आया। जिसपर सांप रेस्क्यू एक्सपर्ट गजराजसिंह अठाना को सूचना दी गई। जिसपर मौके पर पहुंचे गजराज ने सांप का चतुराई से रेस्क्यू कर डब्बे में बंद किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।