डेस्क न्यूज
15 July, 2025
अन्य
नीमच। नीमच जिले की जावद तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मुकुंदपुर बरखेड़ा मिणा में बरसात के पानी की निकासी हेतु नाला निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने लिखित आवेदन कलेक्टर की जनसुनवाई में दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव मे नवीन रोड़ जो कि आन्त्रीमाता से अठाना, राजस्थान सीमा तक बिन्दल प्रा.लिमिटेड एवं सपना प्रा.लिमिटेड द्वारा बनाया गया है जिसके
अंतर्गत पूर्व में रोड़ के आसपास दोनो तरफ गांव के पानी की निकासी के लिये खाई लगी हुई थी एवं उस रोड़ से कुओं तक पाईप लगे हुए थे।
ग्रामीणों ने बताया की रोड़ ठेकेदार द्वारा रोड़ बनाने के दौरान दोनो साईड की खाई को खतम कर दिया गया है एवं समस्त पाईप निकाल लिये गये जिससे गांव का समस्त बरसात का पानी गांव मे एवं खेतो मे इकट्ठा हो रहा है जिससे ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे मे समस्त ग्रामवासीयो द्वारा 4-5 बार ठेकेदार को शिकायत कर दी गई बावजूद कोई सुनवाई नही की गई एवं सी.एम.हेल्प लाईन पर शिकायत करने पर भी कोई निराकरण नही किया गया। आवेदन में मांग की गई है कि हम ग्रामवासियों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।