डेस्क न्यूज़
14 July, 2025
दुर्घटना
नीमच। नीमच में हर रोज गांव गली मोहल्लों से सांप के काटे जाने और लगातार मौत के मामलो से दहशत फैली है। एक के बाद एक सर्पदंश के मामलो से हर कोई हेरत में है। सोमवार को एक और ताजा मामला देखने को मिला। जहां एक सफाईकर्मी महिला को सफाई के दौरान झाड़ियों में छुपे जहरीले सांप ने काट लिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां गंभीर स्थिति में महिला का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, सरवानिया महाराज नगर परिषद में पदस्थ महिला सफाईकर्मी सीताबाई पति अशोक कुमार (उम्र 35 वर्ष), निवासी जनकपुर, रोज की तरह क्षेत्र में सफाई कार्य कर रही थीं। तभी अचानक झाड़ियों के पास छिपे एक जहरीले सांप ने महिला को डस लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय रहवासी और नगर परिषद के अन्य कर्मचारी तत्काल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार, सांप जहरीला था, लेकिन समय पर अस्पताल लाने से महिला की जान बचाई जा सकती है। फिलहाल महिला का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस हादसे के बाद नगर परिषद कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।