डेस्क न्यूज़
12 July, 2025
अपराध
नीमच। बीती रात नीमच में सनसनीखेज जघन्य हत्याकांड सामने आया। 62 वर्षीय लीलादेवी की घर में घुसकर अज्ञात शख़्स ने हत्या कर दी। जिसकी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसी बीच नीमच पुलिस ने एक संदिग्ध को चिन्हित किया है। दर्जनों सीसीटीवी खंगालने के बाद एक मास्क लगाए हुआ संदिग्ध नजर आया है। जो लिफ्ट के जरिए लीलादेवी के कमरे तक पहुुंचा है। इस मामले में देर रात एक से दो बजे के बीच रतलाम से चलकर नीमच फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। जहां से उन्होने संदिग्धों, सबूतो और अभावों को केप्चर किया है।
अनसुलझे हत्याकांड को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। जिसमें चोरी की घटना को अहम माना जा रहा था। लेकिन पुलिस को ऐसे कोई सबूत, घटना नही मिली जो चोरी को प्रदर्शित करे। सीसीटीवी फुटेज आने के बाद संदिग्ध का मकसद केवल हत्या ही प्रदर्शित हो रहा है। जिसके कारणो का पता लगाने में पुलिस जुटी है।
लीलादेवी गोयल के पूर्व भी इस परिवार में एक हत्या हो चुकी है। आज से 35 साल लगभग द्वारकाप्रसाद गोयल की भी बेदर्दी के साथ हत्या कर दी गई थी। जिसका खुलासा भी आज तक पुलिस नही कर पाई।
इस मामले को लेकर नीमच के व्यापारियों में काफी आक्रोश पैदा हो गया है। नीमच फुटकर किराना व्यापारी संघ ने अपने बैनर तले इस जघन्य हत्याकांड की निंदा की है। साथ ही पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मामले से पर्दा उठाने और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।