न्यूज डेस्क
10 July, 2025
दुर्घटना
नीमच। जिले के मनासा में एक अधेड़ किसान ने जहरीले सांप के काटने पर दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान भोनीराम चैधरी उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय भोनीराम पशुओ को चारा खिला रहे थे तभी रात करीब 9 बजे यह हादसा हो गया। जहरीले सांप ने उन्हे उंगली पर काट लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन पहले उन्हें गांव के एक देवस्थान पर झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें तुरंत मनासा के शासकीय अस्पताल लाया गया। आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे 15-20 मिनट की देरी हुई। जब तक डॉक्टर पहुंचे, तब तक भोनीराम की हालत गंभीर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार, सांप का जहर अत्यंत तीव्र था और एक घंटे के भीतर ही मौत हो गई। मनासा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।