ताजासमाचार

53 साल के शख्स की संदिग्ध मौत, जिला अस्पताल में हुआ पीएम, पुलिस ने मर्ग किया कायम

न्यूज डेस्क 08 July, 2025 दुर्घटना

नीमच। जीरन थानांतर्गत आने वाले ग्राम अघोरिया में एक 53 वर्षीय  अधेड़ शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 
मृतक की पहचान 53 वर्षीय बजे राम मीणा पिता भेराजी मीणा के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 6:30 पर बजे राम रोज की तरह खेत पर स्थित कुएं पर गए थे। एक घंटे बाद करीब 7:30 बजे वे अचानक घबराए हुई हालत में घर लौटे और चक्कर खाकर गिर पड़े। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार हेतु नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर जीरन पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।मृतक की मौत के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। प्राथमिक तौर पर घबराहट और चक्कर आना मौत का  कारण माना जा रहा है, लेकिन जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।

Related Post