ताजासमाचार

बगैर नंबर की बलेनो कार से 200 किलो डोडा चूरा जप्त, नयागांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

डेस्क न्यूज 07 July, 2025 अपराध

नीमच। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान और एसपी अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में नायगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर नयागांव पुलिस ने नाकाबंदी कर बगैर नंबर की बोलेरो कार से 200 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार चालक आरोपी कन्हैयालाल को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस में मामला पंजीबद्ध किया है। 
 

नायगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बगैर नंबर की आसमानी रंग की बलेनों कार में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा हुआ है और कार चालक कन्हैयालाल पिता गोपाल दास निवासी सेमलिया जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान के द्वारा गोटलाई मार्ग होते हुए राजस्थान की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना पर पर नयागांव पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर तस्कर की घेराबंदी की और कार सहित तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की। तलाशी के दौरान कार से 200 किलो अवैध डोडाचूरा पकड़ा है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए कार चालक पर एनडीपीएस की धारा में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मामले में अनुसंधान करते हुए पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले ललित उर्फ लालाराम पिता भंवरलाल अहीर निवासी ढोलपूरा थाना नीमच सिटी को भी प्रकरण में आरोपी बनाया है। नयागांव पुलिस ने उक्त आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड लिया है। प्रकरण में अनुसंधान लगातार जारी है।

थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागांव मंगलसिंह राठौड़ की टीम का उक्त कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा। 

Related Post