ताजासमाचार

सर्प दंश से युवक की मौत, जिला अस्पताल में तोड़ा दम

डेस्क न्यूज 02 July, 2025 दुर्घटना

नीमच । कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सुवासरा खुर्द निवासी एक 20 वर्षीय युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। युवक अपने घर में सो रहा था, इसी दौरान रात के लगभग 1:30 बजे उसे सांप ने डस लिया। परिजनों द्वारा तत्काल उसे उपचार के लिए नजदीकी मनासा शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम विनोद पिता नंदलाल भील (उम्र 20 वर्ष) है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात जब वह अपने घर में सोया हुआ था, तभी किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया। परिवार ने बगैर समय गंवाए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जिला अस्पताल नीमच में बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और  शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जाँच प्रारम्भ की है ।

Related Post