ताजासमाचार

ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती

यशवंत राठौर 29 June, 2025 दुर्घटना

मनासा। रविवार देर शाम 7 बजे करीब लोड़किया बस स्टेंड पर एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई घटना से घबरा कर ट्रक ड्राइवर मोके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने ही घायल को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी अनुसार सारेलिया निवासी भगतराम रावत उम्र करीब 55 वर्ष को मनासा-मंदसौर रोड़ पर लोड़किया बस स्टेंड पर एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। घटना में उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया गया। उक्त व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है। सिर में चोट  आने की वजह से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया है।

Related Post