ताजासमाचार

संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में नीमच ने रतलाम को पछाड़ा, दोनों आयु वर्गों में जीते फाइनल मुकाबले

डेस्क न्यूज 23 June, 2025 अन्य

नीमच। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर आज नीमच जिले के नोडल खेल विद्यालय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, नीमच के खेल मैदान पर संभाग स्तरीय शालेय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मागरिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 15 वर्ष व 17 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें नीमच और रतलाम जिलों की टीमों ने भाग लिया। आयोजन का संयोजन विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश बंसल एवं सह-संयोजक भरत सिंह कुमावत द्वारा किया गया, वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी सावित्री मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहीं।1

5 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में ज्ञानोदय विद्यालय, नीमच और हिमालयन स्कूल, रतलाम के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें नीमच की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से विजय प्राप्त की। नीमच की ओर से तीनों गोल पीयूष ने दागे और टीम को निर्णायक जीत दिलाई।

वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में ज्ञानोदय, नीमच और हिमालयन स्कूल, रतलाम आमने-सामने थे। यह मुकाबला कड़ा और संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें नीमच की टीम ने 1-0 से जीत हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें भरत सिंह कुमावत, भारत सिंह परिहार, मानसिंह गहलोत, राजेश शर्मा, पृथ्वी सिंह, मयंक सैनी, डोमिनिक तिग्गा, परवेज मंसूरी, वेंकटेश्वर जाट, दिनेश धाकड़, करण सिंह परिहार और युवराज सिंह चौहान ने सराहनीय योगदान दिया।

दोनों वर्गों में नीमच की जीत ने यह साबित कर दिया कि जिले में फुटबॉल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जिले की टीमों को अब आगे राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

Related Post