ताजासमाचार

तेज रफ्तार कार का सड़क पर आतंक, गुमटी में घुसने के पहले ठेले व बाईक सवार को भी मारी टक्कर

डेस्क न्यूज 22 June, 2025 दुर्घटना

 

नीमच। नीमच में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो कर कई लोगों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गुमटी में जा घुसी । पहले कार एक ठेले से टकराई और फिर एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए, दूसरी घूमटी पर बेठे ग्राहकों में आतंक मचाते हुए, एक अन्य बंद गुमटी में घुस गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी की गुमटी भी क्षतिग्रस्त होते हुए अपनी जगह से लगभग 10 फुट पीछे सरक गई। घटना में कुछ लोगों को चोट आई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पहले ठेले फिर बाईक सवार को भी मारी टक्कर     

घटना रविवार शाम 4:30 बजे नीमच सिटी पुलिया के पास राठौर पार्क के सामने की है। यहाँ एक मारुति 800 कार क्रमांक RJ 09C 5488 जिस पर अंग्रेजी में पुलिस लिखा है, इस कार में 2 लोग सवार थे। प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया जा रहा है की कार चलाने वाला लड़का नाबालिग था। प्रताप चौक से तेज रफ्तार यह कार बस स्टेंड की और जा रही थी की सिटी पुलिया पर अनियंत्रित हो गई।  पहले इस कार ने एक ठेले को टक्कर मारी और फिर एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए यह कार पुलिया पर बनी गुमटियों की और बढ़ी। बाईक सवार तनवीर पिता मोहम्मद सादिक को पेर में गंभीर चोट आई है जिसे जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।  

लोगों ने इधर उधर भाग बचाई जान 

बाईक सवार को टक्कर मारने के बाद यह कार संदीप ग्वाला की राजनंदनी चाय की गुमटी से होते हुए अन्य गुमटी में घुस गई। यहाँ बैठे कुछ लोगों को चोट आई है बाकी लोगों ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई। यहाँ बाहर रखी हुई कुर्सियों को रोंदते हुए यह कार पास की एक अन्य बाईक वाशिंग की गुमटी से टकरा गई। गुमटी मालीक करतार सिंह ने बताया की यह तो गनीमत रही की उस वक्त जब कार गुमटी में घुसी तब दुकान बंद थी और गुमटी में कोई नहीं था, अन्यथा कई लोग हताहत हो जाते।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को जिला चिकिस्तालय ले जाया गया साथ ही पुलिस द्वारा कार को थाने ले जाया गया है। घटना में आगे जांच की जा रही है।          

Related Post