डेस्क न्यूज
12 June, 2025
दुर्घटना
यह ड्रीमलाइनर बोइंग 787 लंदन के लिए उड़ान भर रहा था. अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय यह प्लेन क्रैश हुआ है.
मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के ऊपर गिरा विमान का मलबा
अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में तकनीकी खराबी के बाद ब्लास्ट हुआ। इसके बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के ऊपर विमान का हिस्सा गिरा। जिस वक्त पर यह हादसा हुआ। उस वक्त पर वहां पर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले काफी छात्र मौजूद थे। इस हादसे में 20 इंटर्न डॉक्टरों की मौत की आंशका व्यक्त की जा रही है। यहां आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
विमान के परखच्चे उड़े
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है. माना जा रहा है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री से लगकर यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. शुरुआती तस्वीरें जो सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि विमान के परखचे उड़ गए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.
एयर इंडिया का विमान दीवार से टकरा कर हुआ क्रैश
तस्वीर में दिख रहा है कि विमान का एक विंग टूटकर गिर हुआ है. दमकल कर्मी पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल, आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है. विमान एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रहा था, जब यह हादसा हुआ था.
चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है, लोग इस भयावह हादसे को देखकर भयभीत हैं और इधर उधर भाग रहे हैं. विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. विमान का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका है. विमान जिस बिल्डिंग से लगकर गिरा है, वह भी क्षितग्रस्त हुई है.
सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टर्स की छुट्टी रद्द
एयरपोर्ट के पास ही सिविल अस्पताल है, जहां के सभी डॉक्टरों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद से टेकऑफ हुआ यह विमान लंदन की ओर जा रहा था.