ताजासमाचार

इंदिरा नगर निवासी नपा के रिटायर्ड कर्मचारी ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

डेस्क न्यूज 11 June, 2025 दुर्घटना

नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के भगवानपूरा निवासी नगर पालिका के रिटायर्ड कर्मचारी अमर सिंह बंजारा ने बुधवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। परिजन उन्हें तत्काल नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान लगभग 9 बजे उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमर सिंह ने सुबह लगभग 8 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें 8:30 बजे के आसपास अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण अमर सिंह (60 वर्ष), पिता मेघा जी बंजारा की सुबह 9 बजे मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। मृतक अमर सिंह नगर पालिका के नल-जल विभाग में वाटरमैन के पद पर कार्यरत थे और कुछ समय पूर्व ही सेवा से निवृत्त हुए थे। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस परिजनों और जान-पहचान वालों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Post