डेस्क न्यूज
08 June, 2025
अन्य
नीमच के तैराकों ने लगाया मेडल्स का शतक
नीमच। स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियो ने मैडल्स का शतक लगा दिया। कुल 27 खिलाड़ीयो ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 28 गोल्ड मैडल सहित 113 मैडल और एक ग्रुप गर्ल्स चेम्पियनशिप कनक श्री धारवाल ने नीमच के नाम की । स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब नीमच से कोच आयुष गौड़, समीर सिंह जादोन और जिला तैराकी संघ के नेतृत्व में टीम ने 2025 की शानदार शुरुआत की और नीमच का दम दिखा दिया।
स्पोर्ट्स मेंटर प्रभु मूलचंदानी सहित कई सहयोगियों से मिल रहा प्रोत्साहन
खेलों में नीमच की अपनी एक पहचान है और खास कर पिछले कुछ सालों से तैराकी में वाटर स्पोर्ट्स मेन्टर प्रभु मूलचंदानी, मोटिवेटर् राकेश कोठारी, जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी, पैफी नीमच से धीरेंद्र गहलोत और नीमच नगर पालिका ने सभी खिलाड़ियो की होसला अफजाई करते हुए आने वाली प्रतियोगिताओं हेतु और कड़ी मेहनत कर नीमच की तैराकी को देश के नक्शे पर बनाये रखने हेतु शुभकामनाएं दी ।
नीमच तैराकी के सितारे जिन्होंने पदकों का ढेर लगा दिया

पदक विजेता खिलाड़ीयो में कनकश्री पिता तेजप्रकाश धारवाल ने 10 गोल्ड मैडल और एक चेम्पियनशिप ट्राफी सहित कुल 17 मैडल अपने नाम किये। सिद्धांत सिंह गोपाल सिंह जादोन ने 04 गोल्ड मैडल सहित 7 मैडल जीते तो रुद्रांशी संजय गहलोत ने 03 गोल्ड 03 सिल्वर मैडल जीत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रथा गजेंद्र हारोड ने 03 गोल्ड मैडल सहीत 08 मैडल, अस्मि मयंक कटारिया 01 गोल्ड मैडल सहीत 7 मैडल अपनी झोली में डाले, स्तुति डॉ.मनीष अग्रवाल 01 गोल्ड मैडल सहित 7 मैडल, तो वनिष्का मुकेश चतुर्वेदी को 01 गोल्ड सहित 06 मैडल, विकास देवीसिंह जाटव ने 4 सिल्वर मैडल व एक ब्रॉन्ज़ जीता तो सुनिधि सुधीर वालुचकर ने 02 गोल्ड मैडल सहित 8 मैडल हासिल किए वहीं जितिका राजेन्द्र यादव को 02 गोल्ड मैडल सहित 06 मैडल, हेमंत रतन माली 02 ब्रॉन्ज़ मैडल, लक्ष तेजप्रकाश धारवाल 02 ब्रॉन्ज़ मैडल, आदिश्री भूपेंद्र पाटीदार 02 ब्रॉन्ज़ मैडल, रिद्धि मयंक राठौड़ 02 ब्रॉन्ज़ मैडल, कनिष्का संजय गहलोत 02 ब्रॉन्ज़ मैडल, भव्या आशीष गोदावत 02 ब्रॉन्ज मैडल, पृथ्वीराज गजेंद्र हरोड 01 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज़ मैडल, आरव वीरेंद्र शर्मा 07 ब्रॉन्ज़ मैडल, आयुष सुनील शर्मा 04 ब्रॉन्ज़ मैडल, व आरुष आशीष गोदावत ने 02 ब्रॉन्ज़ मैडल जीत अपना बेस्ट किया।
इसी तरह आस्था नरेश जोशी, सूरत सरोज कुमार दास, अनुज दिनेश मोहिल, अवनि दर्शन शर्मा, अभिषेक रिंकू जाटव, शिवांश मुकेश चतुर्वेदी और भव्यादित्य चंद्रपाल राठौड़ ने टूर्नामेंट में अपना बेस्ट रिजल्ट दिया साथ ही आगे आने वाले समय में अपनी दावेदारी पेश की । नीमच स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब, नगर पालिका स्टाफ एवं पैफी चेप्टर नीमच ने जमकर खिलाड़ियो की प्रशंसा की और आत्मीय स्वागत किया।
मेंटर प्रभु मूलचंदानी- ने बताया की नगरपालिका पूल पर अव्वल दर्जे की प्रेक्टिस कोचेस आयुष गौड़, समीर सिंह जादोन, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर और हाल ही में देश के अव्वल दर्जे की स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट से एन आई एस सर्टिफिकेट स्विमिंग कोर्स करने वाले नीलेश घावरी व रोहित अहीर द्वारा बच्चों को स्टार खिलाड़ी बनाया जा रहा है जो नीमच का झंडा देश-विदेश में फहरा रहे हैं।