ताजासमाचार

अज्ञात वाहन से भिड़ंत में जावद निवासी ऋषभ की मौत

डेस्क न्यूज 07 June, 2025 दुर्घटना

जावद। नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरका फंटा जावद रोड़ पर एक भीषण सड़क हादसे में जावद निवासी ऋषभ उर्फ कालू लोहार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाईक पर सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 11 बजे  ऋषभ उर्फ कालू लोहार, दीपक पिता नरेंद्र कुमार लोहार और बसंती राम निवासी जावद, मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान –सुवाखेड़ा-मोरका फंटा के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी।

घटना के तुरंत बाद तीनों घायलों को नीमच जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से ऋषभ लोहार की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।

दुर्भाग्यवश, उपचार के दौरान ऋषभ उर्फ कालू पिता शिवनारायण लोहार ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही ऋषभ के नीमच और जावद के मित्रों और रिश्तेदारों में शौक की लहर दौड़ गई। एक मासूम बेटे के पिता ऋषभ के मात्र 40 वर्ष की उम्र में छोड़ के चले जाने से परिजन गहरे सदमे में है।

आज सुबह नीमच जिला चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश के जा रही है

Related Post