ताजासमाचार

झाबुआ में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे 9 ग्रामीणों की मौत, 2 गंभीर घायल

न्यूज डेस्क 04 June, 2025 दुर्घटना

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेघनगर-थांदला रोड स्थित सजेली फाटक के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने इको वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इको वाहन सवार 9 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, थांदला क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ महुड़ा और देवीगढ़ के निवासी ग्रामीण, मानपुरा गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सभी लोग इको वाहन (जीजे 09 बीएल 5956) में सवार थे। तभी सजेली फाटक के पास सामने से आ रहे टैंकर (आरजे 09 जीसी 7915) ने वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको वाहन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पद्म विलोचन शुक्ल घटनास्थल पर पहुंचे और थांदला व मेघनगर थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हादसे में जान गंवाने वालों की सूची:

  1. मुकेश पिता गोपाल खपेड़ (40), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

  2. अकली पति सोमला परमार (35), निवासी देवीगढ़

  3. विनोद पिता मुकेश खपेड़ (16), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

  4. पायल पिता मुकेश खपेड़ (12), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

  5. मडीबाई पति भारु बामनिया (38), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

  6. विजय पिता भारु बामनिया (14), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

  7. कांता पिता भारु बामनिया (14), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

  8. रागनी पिता रामचंद बामनिया (9), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

  9. शवलीबाई पति मुकेश खपेड़ (35), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

गंभीर रूप से घायल:

  • पायल पिता सोमला परमार (19), निवासी देवीगढ़ — दाहोद रेफर

  • आशु पिता रामचंद बामनिया (5), निवासी शिवगढ़ महुड़ा — सिविल अस्पताल थांदला में उपचाराधीन

Related Post