ताजासमाचार

मंडी व्यापारी ने प्रकट की पुलिस के प्रति कृतज्ञता, डोनेट किये 16 सीसीटीवी कैमरे

डेस्क न्यूज 02 June, 2025 अन्य

 

नीमच। मंडी व्यापारी संजय अग्रवाल द्वारा नीमच पुलिस की ईमानदारी को सलाम करते हुए नीमच पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘‘ नीमच आई ‘‘ की प्रशंसा की जाकर पुलिस के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए  ऑपेरशन नीमच आई के तहत 16 सीसीटीवी कैमरे डोनेट किये गये। उक्त कैमरे जामा मस्जिद, कमल चौक, फ्रुट मंडी, ग्यारसीलाल चौराहा एवं कुम्हारा गली में लगवाये गये है।

उल्लेखनीय है की अप्रेल 2025 में मंडी व्यापारी संजय अग्रवाल के मुनीम गोपाल का कृषि उपज मंडी चंगेरा जाने के दौरान एक्सीडेन्ट हो गया था । गोपाल को सिर में चोट लगने से वे बेहोश हो गये थें। उक्त घटना के द्वौरान श्रमदान कर रहे पुलिस कर्मियों द्वारा घायल की जानकारी ली जाकर गाड़ी पर रखे बैग की तलाशी के दौरान अत्यधिक मात्रा में नगदी मिली। इस पर निरीक्षक रेडियो मनीष गेहलोत ने तत्काल पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल को उक्त घटना के संबंध में जानकारी दी।  पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक रेडियो मनीष गेहलोत को उक्त वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर मूल मालिक का पता लगाने संबंधी निर्देश दिये गए। दुर्घटनाग्रस्त दुपहिया वाहन मंडी व्यापारी संजय अग्रवाल के नाम होने से उसके मोबाईल नम्बर ज्ञात कर शीघ्र बैग में रखी नगदी को मूल मालिक संजय अग्रवाल को बुलाकर उनके सुर्पूद कर दिया गया था । 

एसपी द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन 'नीमच आई'  

नीमच पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था पर नियत्रंण एवं अपराधों की रोकथाम व अपराधियों के विरूध्द कार्यवाही एवं आपराधिक प्रकरणों में साक्ष्य संकलन व जान-माल की सुरक्षा हेतु शहर एवं ग्रामीण क्षैत्रों में जनसहयोग के माध्यम से सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा ‘‘ नीमच आई ’’ नाम से अभियान प्रारंभ किया गया है। उक्त अभियान मुख्यतः तीन चरणों में प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण में कानून व्यवस्था की दृष्टी से संवेदनशील मार्गो पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाना, द्वितीय चरण में शहरी एवं ग्रामीण क्षैत्रों में स्थित विभिन्न समुदायों के धार्मिक स्थलों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे एवं तृतीय चरण में ग्रामीण क्षैत्रों को कवर किया जा रहा है जिसमे हाईवे एवं अन्य मार्गो को चिन्हित कर ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरें लगाने संबंधी लक्ष्य रखा गया है। 

अब तक 1527 कैमरे लगाए जा चुके हैं 

        ऑपरेशन ‘‘ नीमच आई‘‘ के तहत जन सहयोग से प्रथम चरण में कानून व्यवस्था की दृष्टी से संवेदनशील स्थानों पर 502 सी.सी.टी.वी. कैमरे, द्वितीय चरण में शहरी एवं ग्रामीण क्षैत्रों में स्थित विभिन्न समुदायों के धार्मिक स्थलों पर 219 सी.सी.टी.वी. कैमरे एवं तृतीय चरण में हाईवे एवं अन्य मार्गो को चिन्हित कर ग्राम पंचायतों में 806 सीसीटीवी कैमरें लगाये जा चुके हैं। इस प्रकार अभियान ‘‘ नीमच आई ‘‘ के माध्यम से वर्तमान तक कुल 1527 सीसीटीवी कैमरें जन सहयोग से लगवाये गये है।

Related Post