डेस्क न्यूज़
03 June, 2026
अन्य
नीमच। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना रतनगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले एवं प्राप्तकर्ता दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में रतनगढ़ थाना पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने थाना रतनगढ़ के अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपी ईश्वर धाकड़ निवासी काकरिया तलाई थाना रतनगढ़ तथा लक्ष्मण भील निवासी मोड का निम्बाहेड़ा, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि 31 मई 2026 को पुलिस ने आरोपी कमलेश गुर्जर निवासी भीलवाड़ा (राजस्थान) के कब्जे से 40 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा एवं एक हुंडई वेन्यू कार जब्त कर उसे गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई और डिलीवरी से जुड़े अन्य आरोपियों के नाम सामने आए थे।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1 जून 2026 को डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले आरोपी ईश्वर धाकड़ तथा इसे प्राप्त करने वाले आरोपी लक्ष्मण भील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से तस्करी नेटवर्क, सहयोगियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर, रतनगढ़ पुलिस टीम एवं साइबर सेल नीमच के प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।