ताजासमाचार

अस्पताल में भर्ती सास को टिफिन दे कर ड्यूटी पर जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

न्यूज डेस्क 01 June, 2025 दुर्घटना

अस्पताल में सास को टिफिन देकर ड्यूटी पर जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

नीमच। रविवार दोपहर को नीमच सिटी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जेतपुरा फंटे के समीप चुंडावत पेट्रोल पंप के सामने घटित हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नीमच सिटी से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पायलट दशरथ व्यास और ईएमटी राहुल राठौर द्वारा मृतक को नीमच जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर का दामाद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया।   

सास को खाना खिला कर ड्यूटी पर लौट रहा था मृतक    

 

मृतक की पहचान शंकर लाल पिता नोरत मल सरगरा (उम्र 30 वर्ष) निवासी झालरा, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह ग्राम जमुनिया कला में रह रहा था crks और नीमच की धानुका फैक्ट्री में वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। हादसे के समय शंकर लाल जिला अस्पताल में भर्ती अपनी सास को खाना खिलाकर फैक्ट्री लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रही बस के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक crks को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शंकर लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Related Post