ताजासमाचार

नीमच के 46 खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम, गुजरात में करेंगे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

डेस्क न्यूज 01 June, 2026 अन्य

एमपीएफआई बायथल-ट्रायथल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उतरेगा नीमच का अब तक का सबसे बड़ा दल, पदकों पर नजर

नीमच। खेल प्रतिभाओं के लिए नीमच एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित 15वीं एमपीएफआई बायथल-ट्रायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जिले के रिकॉर्ड 46 खिलाड़ी हिस्सा लेकर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
देशभर के खिलाड़ियों के बीच होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नीमच स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब का बड़ा दल मैदान में उतरेगा। खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
वाटर स्पोर्ट्स मेंटॉर एवं कोच प्रभु मूलचंदानी तथा मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से पहले स्विमिंग, रनिंग और फिटनेस पर विशेष फोकस करते हुए कड़ा प्रशिक्षण लिया है। टीम के खिलाड़ियों में दिवित सिंघल, तनुष मित्तल, शौर्य वर्धन गेहलोत, भाव्या जोशी, यश्वी शर्मा सहित कुल 46 खिलाड़ी शामिल हैं।
मॉडर्न पेंटाथलॉन जिला अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया और टेक्निकल ऑफिसर मयंक कटारिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। वहीं खिलाड़ियों को तैयार करने में कोच नीलेश घावरी, आयुष गौड़, सुधा सोलंकी, समीर सिंह जादौन, अभिषेक अहीर और रोहित अहीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एक साथ 46 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेना जिले में खेलों के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण माना जा रहा है। अब खेल प्रेमियों की निगाहें अहमदाबाद में होने वाले प्रदर्शन पर टिकी हैं, जहां नीमच का यह दल पदकों के साथ जिले का गौरव बढ़ाने के इरादे से

Related Post