ताजासमाचार

दिगंबर जैन समाज चुनाव संपन्न : विमल सरावगी जीटी बने अध्यक्ष, 46 वोटों से दर्ज की जीत

डेस्क न्यूज़ 25 May, 2026 अन्य

नीमच। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज के 2026 से 2029 तक के तीन वर्षीय कार्यकाल हेतु चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया दिगंबर जैन मांगलिक भवन में आयोजित की गई, जहां समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।

चुनाव अधिकारी सुमित जिंदाणी एवं सीए नकुल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए विमल सरावगी जीटी और अनिल बज गोटे वाला ने नामांकन प्रस्तुत किया था।

सुबह 11 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में समाज के 180 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। दोपहर 1 बजे से शुरू हुई मतगणना शाम 4 बजे तक चली। परिणाम में विमल सरावगी को 113 वोट प्राप्त हुए, जबकि अनिल बज को 67 वोट मिले। इस तरह विमल सरावगी 46 वोटों के अंतर से विजयी घोषित हुए।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समाजजनों में उत्साह का माहौल बन गया। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विमल सरावगी का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

इसके बाद विमल सरावगी ने दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर भगवान भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए तथा मुनि वैराग्य सागर जी महाराज एवं सुप्रभ सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Post