ताजासमाचार

नीमच में फिर एक मासूम ने की आत्महत्या

न्यूज डेस्क 29 May, 2025 दुर्घटना

नीमच में एक 20 वर्षीय युवक मोहम्मद ने अपने घर की छत से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। वह सैफी मोहल्ला का निवासी था और पिता का नाम खोजेमा अत्तर वाला है। मोहम्मद बीती रात करीब 12 बजे घर लौटा था और सोने चला गया था, लेकिन सुबह जब घर वालों ने देखा तो वह फांसी पर लटका मिला।

मामले की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका पंचनामा बनाया और शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बदहवास समाजजन पहुंचे अस्पताल 

घटना की सूचना मिलते ही बोहरा समाज के लोग और परिवार के सदस्य जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार में मातम पसरा हुआ है और सभी सदमे में हैं।

नीमच में आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं, चिंता का विषय 

नीमच में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही में, एक 19 वर्षीय युवती ने अपनी शादी से दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बीते दिनों जीरन में इसी तरह एक युवक ने खेत पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी. अठाना में भी एक नाबालिग बालिका द्वारा इसी तरह का कदम उठाया गया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गई ।

Related Post