ताजासमाचार

घंटाघर स्थित अति प्राचीन श्री शनि मंदिर में 16 मई को मनाया जाएगा शनि जयंती महोत्सव, होगा विशाल भंडारा

डेस्क न्यूज़ 12 May, 2026 अन्य

नीमच। शहर के अति प्राचीन घंटाघर स्थित श्री शनि मंदिर पर 16 मई 2026, शनिवार को शनि जयंती महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में शाम 6:30 बजे भगवान श्री शनिदेव महाराज का विशेष शाही श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान आकर्षक फूलों की सजावट एवं स्पेशल लाइटिंग से मंदिर परिसर को भव्य रूप दिया जाएगा।
इसके पश्चात महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं शाम 7 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा।
मंदिर समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से महाआरती एवं भंडारे में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर द्वारा दी गई।

Related Post