ताजासमाचार

जावद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 35 किलो डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार, कार से बरामद मादक पदार्थ

डेस्क न्यूज़ 06 May, 2026 अन्य

नीमच। प्रदेशभर में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत जावद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से करीब 35 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार 4 मई 2026 को जावद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए अठाना-सुखानंदजी रोड पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध अल्टो कार (MP-14-CC-3671) को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में रखे चार पीड्डू बैगों से कुल 35 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से कार चालक महेश पिता रामदयाल (31 वर्ष), निवासी ग्राम गणेशपुरा थाना कुकडेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब इस मामले में मादक पदार्थ के स्रोत और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह जादौन, उपनिरीक्षक तुलसीराम चौहान, प्रधान आरक्षक सुभाष प्रजापत, शैलेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post