ताजासमाचार

नीमच में कांग्रेस का बड़ा आयोजन: हर ब्लॉक में गूंजेगी बाबा साहब की जयंती, संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प

डेस्क न्यूज़ 01 May, 2026 अन्य

नीमच। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज नीमच जिले में कांग्रेस व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके बताए सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे।

नीमच शहर में जिला एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में गांधी भवन में सुबह 11:00 बजे विचार गोष्ठी आयोजित होगी। इसके बाद 11:30 बजे अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं नीमच ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामोदय में सुबह 11:00 बजे और ग्राम बिशनिया में 11:30 बजे कार्यक्रम होंगे।

जीरन ब्लॉक में सीताखेड़ा में सुबह 8:30 बजे और गांधीनगर स्थित अंबेडकर सर्किल पर 9:30 बजे जयंती मनाई जाएगी। रतनगढ़ ब्लॉक में बस स्टैंड पर सुबह 10:15 बजे और सिंगोली ब्लॉक में शाम 4:30 बजे अंबेडकर उद्यान में विशेष आयोजन रखा गया है।

मनासा क्षेत्र में भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम तय किए गए हैं। मनासा ब्लॉक में अंबेडकर कॉलोनी में शाम 5:00 बजे, कुकड़ेश्वर में मीना चौक पर सुबह 10:30 बजे और रामपुरा ब्लॉक में दोपहर 12:00 बजे शहर के प्रमुख स्थलों पर जयंती मनाई जाएगी।

जिलेभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता बाबा साहब के संघर्ष, उनके विचारों और संविधान की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही सभी कांग्रेसजन उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का सामूहिक संकल्प भी लेंगे।

Related Post