ताजासमाचार

NDPS अभियान में बड़ी कार्रवाई: 52.5 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर भी आरोपी, नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई

द वाॅचमेन पोस्ट 22 April, 2026 अपराध


नीमच। प्रदेशभर में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश पुलिस के अभियान के अंतर्गत चौकी सरवानिया महाराज पुलिस ने 52 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, वहीं सप्लाई करने वाले एक अन्य आरोपी को भी मामले में नामजद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मुखबिर सूचना के आधार पर 21 अप्रैल 2026 को ग्राम मोरवन–लासुर रोड धामनिया फंटा पर घेराबंदी कर एक कार को रोका गया।
तलाशी के दौरान मारुति सुजुकी इग्निस (क्रमांक RJ 22 CC 6609) से तीन प्लास्टिक कट्टों में भरा 52.5 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया। मौके से आरोपी मदनलाल विश्नोई (निवासी जोधपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि यह अवैध मादक पदार्थ ग्राम विसनिया निवासी विक्रम सिंह बोराना द्वारा उपलब्ध कराया गया था, जिसे मामले में सह-आरोपी बनाया गया है। फिलहाल वह फरार है और उसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जब्त मादक पदार्थ और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है।

Related Post