डेस्क न्यूज़
22 April, 2026
अन्य
नीमच। नीमच जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे नशाविरोधी अभियान के अंतर्गत रतनगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडाचूरा और पोस्तादाना बरामद किया है।
रतलाम रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया तथा एसडीओपी जावद रोहित राठौर के निर्देशन में थाना रतनगढ़ पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण:
दिनांक 20-21 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आलोरी गरवाड़ा क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी में लिप्त हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा ग्राम आलोरी गरवाड़ा स्थित एक खेत पर दबिश दी गई, जहां तीन व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
जप्त मादक पदार्थ:
101 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा (अनुमानित कीमत ₹10,00,000)
15 किलो 500 ग्राम पोस्तादाना (अनुमानित कीमत ₹19,375)
पुलिस ने मौके से उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जब्त किया और प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी
राहुल पिता कल्याणमल धाकड़, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम आलोरी गरवाड़ा, थाना रतनगढ़, जिला नीमच (म.प्र.)
समीर पिता एहसान मंसूरी (मुस्लिम), उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम आलोरी गरवाड़ा, थाना रतनगढ़, जिला नीमच (म.प्र.)
अयान पिता अजगर अली (मुस्लिम), उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम आलोरी गरवाड़ा, थाना रतनगढ़, जिला नीमच (म.प्र.)
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपीगण अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी एवं चोरी में संलिप्त थे। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act 1985 की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना रतनगढ़ पुलिस टीम के साथ साइबर सेल की भी अहम भूमिका रही। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।