ताजासमाचार

किसानों पर हमला, धीरेन्द्र सोया इंटरप्राईजेस पर हथियार उपलब्ध करवाने के आरोप, किसानों ने SP से लगाई न्याय की गुहार

न्यूज डेस्क 23 May, 2025 अपराध

किसानों पर जानलेवा हमला, धीरेन्द्र सोया इंटरप्राईजेस पर हथियार उपलब्ध करवाने के आरोप, किसानों ने SP से न्याय की गुहार लगाई 

नीमच। नीमच कृषि उपज मंडी क्षेत्र में हुए मामूली विवाद के बाद किसानों पर जानलेवा हमला करने और पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए फरियादी किसानों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी अंकित जायसवाल के नाम एक ज्ञापन एडिशनल एसपी नवलसिंह सिसोदिया को सौंपा।

जानकारी अनुसार डूंगलावदा निवासी किसान राजेश गुर्जर, बल्लू गुर्जर और विकास गुर्जर तालाब से खेतों के लिए मिट्टी निकाल रहे थे। दोपहर में नई कृषि उपज मंडी में धीरेंद्र सोया एग्रो एंटरप्राइजेज पर से सम्बद्ध ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए राजेश गुर्जर के ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस पर ट्रक चालक ने राजेश गुर्जर के साथ गाली-गलौज की और हाथापाई शुरू कर दी। मंडी में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। 

घटना के कुछ घंटों बाद ट्रक चालक ने बघाना और बाग पिपलिया क्षेत्र से वर्ग विशेष के 25-30 लोगों को मंडी क्षेत्र में बुलवाया और फिर हमला कर दिया। झुंड में पहुंचे लोगों के हाथों में लाठी, लोहे की रॉड, सरिये और धारदार हथियार थे। आरोप है की कुछ लोगों को धीरेंद्र सोया एग्रो एंटरप्राइजेज के ऑफिस से लाठी आदि मुहैया करवाए गए

हालांकी केंट पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच की जा रहे है। पीड़ितों का आरोप है कि गंभीर चोटें आने के बाद भी कैंट पुलिस ने अभी तक ट्रक चालक, उसके साथियों और धीरेंद्र सोया एग्रो एंटरप्राइजेज के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है और न ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसलिए पीड़ित के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

Related Post