ताजासमाचार

भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ पर प्रकरण दर्ज, जीतू पटवारी बोले- “कुर्सी के लिए कुकर्म भी सहेंगे!”

अश्लील कांड बना भाजपा के लिए शर्मिंदगी का कारण

न्यूज डेस्क 23 May, 2025 अपराध

मंदसौर। सड़क पर निर्वस्त्र महिला के साथ खुलेआम शर्मनाक हरकतें करने वाले भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मनोहर लाल धाकड़ बनी का निवासी है और धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित हो कर मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक-8 से सदस्य निर्वाचित है।

विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज

इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद भानपुरा पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ के खिलाफ 296, 285, 3(5) बीएनएस 294, 283, 34 भादवि में मामला दर्ज किया है। वीडियो में आरोपी मनोहरलाल धाकड़ भानपुरा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सरेआम बीच रोड पर एक कार रजिस्ट्रेशन न. एमपी 14 सीसी 4782 है से उतर कर निर्वस्त्र महिला के साथ शर्मनाक हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा के लिए शर्मिंदगी, नेताओं की आई प्रतिक्रिया।  

दिल्ली-मुंबई हाईवे पर महिला संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा से जुड़े नेताओ के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया है। भाजपा नेता के इस शर्मनाक कृत्य पर भाजपा द्वारा अब तक उसे पार्टी से निष्काषित ना किए जाने पर कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

मामले में मंदसौर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा था की मामला संज्ञान में आया है। ऐसे कृत्य करने वालों की पार्टी में जरूरत नहीं है। इस मामले की सत्यता भी पता कर रहे हैं।

जीतू पटवारी ने कसा तंज

हालांकी मनोहर लाल धाकड़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो जाने के बाद भी भाजपा द्वारा उन्हे पार्टी से बाहर ना किए जाने को लेकर प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सामने आया है की चूंकि मंदसौर जिला पंचायत में भाजपा को बहुमत खोने का डर है इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा कोई कारवाई नहीं करेगी।

जीतू पटवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की मंदसौर के BJP नेता मनोहर लाल धाकड़ 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखे! भाजपा 48 घंटे बाद भी इसलिए नहीं हटा रही, क्योंकि एक्शन लेते ही जिला पंचायत में बहुमत से दूर होने का खतरा! उन्होंने कोट लिखा कि “कुर्सी के लिए कुकर्म भी सहेंगे!” साथ ही पटवारी ने तंज कसा की ना चाल है, ना चेहरा है ना चरित्र है।

ये है मंदसौर जिला पंचायत का गणित

दरअसल मंदसौर जिला पंचायत में जिला पंचायत में 17 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा समर्थित 9 सदस्य और कॉंग्रेस के 8 सदस्य हैं। मनोहर लाल धाकड़ की पत्नी भी वार्ड 8 की सदस्य हैं और भाजपा समर्थित हैं। जिला पंचायत के इसी गणित को आधार बनाते हुए पटवारी ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है।

यह भी पढ़ें- 8 लेन एक्सप्रेस वे पर भाजपा नेता ने महिला के साथ की शर्मनाक हरकत                  

Related Post