न्यूज डेस्क
22 May, 2025
अपराध
दिल्ली-मुंबई एक्स्प्रेस वे पर बीजेपी नेता ने निर्वस्त्र महिला के साथ खुलेआम की अश्लील हरकतें। वीडियो वायरल होने के बाद डीआईजी ने कहा कारवाई होगी।
मंदसौर। मंदसौर में कथित तौर पर एक भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में अंचल के एक नेताजी कार में और फिर सार्वजनिक सड़क पर शर्मनाक तरीके से निर्वस्त्र महिला के साथ अश्लीलता की हदें पार करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो संभवतः 8 लेन एक्स्प्रेस-वे का है। वीडियो में हाईवे पर भाजपा नेता की कार को एक वाहन क्रॉस करता हुआ दिखाई देता है। उसके बाद सुनसान होने पर भाजपा नेता कार रोकता है और फ्रंट गेट खोलता है। ड्राइविंग सीट पर उसकी गोद में बेठी निर्वस्त्र महिला पहले कार से उतरती है और फिर नेताजी भी उतरते हैं। कोई नहीं देख रहा यह समझ कर सड़क पर नेताजी महिला के साथ अश्लीलता की वो सारी हदें पार कर देते हैं जो की किसी बंद कमरे में ही स्वीकार्य है । उनकी यह हरकत हाईवे पर लगे नाइट विज़न सिक्युरिटी कैमरा में रिकॉर्ड हो जाती है। बस इसके बाद यह वीडियो अञ्चल में तेजी से वाइरल हो गया। कुछ लोगों द्वारा नेताजी को पहचान लिया गया है लेकिन ‘द वाचमेन पोस्ट’ इस वीडियो में नेताजी की पहचान की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो हो गया वायरल
दिल्ली-मुंबई हाईवे पर महिला संग यह आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा से जुड़े नेताओ के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया है। क्योंकी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रिकॉर्ड हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सफेद रंग की कार दिखाई दे रही है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी14 सीसी 4782 है, जो मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर दर्ज है। फिलहाल वीडियो में नेताजी के साथ वो महिला कौन है इसका भी पता नहीं चल पाया है। वायरल वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है।
यह घटना नेताजी के राजनीतिक और पारिवारिक जीवन पर क्या असर करेगी यह तो भविष्य के गर्त में है लेकिन रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने इस कृत्य को निंदनीय बताए हुए कहा है की- “कारवाई की जाएगी”।
डीआईजी मनोज कुमार सिंह- वीडियो संभवतः 8 लेन का है। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है। हो सकता है आगे जाकर और मामला सीरीअस हो जाए, तो ऐसी चीजों पर रोकथाम लगाने के लिए पुलिस प्रयास करेगी। हम चिन्हित करने की कोशीश कर रहे हैं की वीडिओ कहाँ का है। पुलिस द्वारा कारवाई की जायेगी।