ताजासमाचार

जीरन में सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई

न्यूज डेस्क 22 May, 2025 अन्य

जीरन । पहलगाम आतंकी घटना के बाद "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को दिए गए मुंह तोड़ जवाब के उपलक्ष्य में जीरन क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ, सभी हाथ में तिरंगा लेकर अपने-अपने वाहनों के साथ नगर की गलियों में निकले। जहाँ चौराहे-चौराहे पर नागरिकों द्वारा तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

यात्रा में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, पंचायत संघ अध्यक्ष महेन्द्र सिंह शक्तावत, मधुसूदन राजोरा, लक्ष्मण सिंह भाटी, मुकेश राव तावरें आदि जनप्रतिनिधि, जीरन नगरवासी और तहसील के नागरिक बंधु, माताएँ, बहने आदि युवा साथी शामिल हुए। यात्रा सेनाओं का धन्यवाद करने और उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

गुरुवार को प्रातः 9 बजे, बाल हनुमान मंदिर, जीरन से प्रारम्भ होकर तिरंगा यात्रा बस स्टेण्ड, गणपति मंदिर, अम्बेडकर सर्कल, गायरी मोहल्ला, सदर बाजार होते हुए पुनः बाल हनुमान मंदिर पहुंची। जहाँ भारत माता की आरती की गई साथ ही क्षेत्र के सेनिको को फूल माला पहनाकर व शील्ड देकर कर सम्मानित किया गया।

Related Post