न्यूज डेस्क
22 May, 2025
अन्य
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री ने दी जानकारी
नीमच। शुक्रवार को 11 केव्ही टाउन-2 फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 23.05.2025, शुक्रवार को प्री मानसून लाईन मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 11 केव्ही टाउन-2 फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 07:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक बंद रहेगा।
11 केव्ही टाउन-2 फीडर बन्द रहने से विकास नगर 14/2 एवं 14/3, टीचर्स कॉलोनी, जवाहर नगर, हुड़को कॉलोनी, एल.आई.सी. ऑफिस, डॉ.चौरड़िया हॉस्पीटल और अम्बेडकर मार्ग से शौरूम चौराहे तक इत्यादि क्षेत्र प्रभावित होगें। आवश्यकतानुसार और भी समय घटाया व बढ़ाया जा सकता है।