डेस्क न्यूज़
14 April, 2026
अन्य
नीमच। जिले के थाना जीरन क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया, जिसे डायल-112 पुलिस टीम की तत्परता से टाल दिया गया।
जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना मिली कि जीरन क्षेत्र में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक ब्रह्मानंद भाटी एवं पायलट मनीष राठौर ने स्थिति को संभालते हुए युवक से बातचीत की और उसे समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।
इसके बाद युवक को काउन्सलिंग के लिए थाने लाया गया, जहां उसने बताया कि उसने दवाइयों का ओवरडोज ले रखा है। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तत्काल युवक को परिजनों के साथ जीरन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है और वह अब स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से एक बड़ी घटना टल गई।