न्यूज डेस्क
22 May, 2025
दुर्घटना
नीमच। गुरुवार को एक दिहलाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक ट्रेक्टर असंतुलित होकर पुलिया से निचे गिरने से एक मौत तों एक घायल होने की जानकारी सामने आई है।
अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार गांव पिपलोन निवासी, कारू लाल पिता लक्ष्मण लाल, नायल उम्र 30 वर्ष अपने पुत्र के साथ पानी का टेंकर भरकर आ रहा था, तभी गांव पिपलोन व राजपुरिया के बीच पुलिया पर ट्रेंक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिस से ट्रेक्टर पुलिया से निचे गिर गया, जिसमें कारूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया ओर उसका पुत्र भूपेश पिता कारूलाल नायक, उम्र 5 वर्ष करीबन को भी चोटे आई है।
घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को जिला सरकारी अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा कारूलाल को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद मृतक का शव परीक्षण किया गया। वही मृतक के पुत्र भूपेश का उपचार जारी है, जिसकी स्तिथि सामान्य बताई जा रही है। इस घटना से मृतक के परिवार व ग्रामीणों में शौक की लहर छा गई है।