ताजासमाचार

नीमच में डायल-112 की तत्परता से बची जान : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक को समय पर पहुंचाया अस्पताल

डेस्क न्यूज़ 05 April, 2026 अन्य

नीमच। थाना बघाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। समय रहते डायल-112 टीम की तत्परता से उसे अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया गया, जिससे उसकी जान बचाने में मदद मिली।

जानकारी के अनुसार, सोनियाना गांव में एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को 4 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:35 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना बघाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक कैलाश मालवीय और पायलट अर्जुन मौके पर पहुंचे, जहां पता चला कि अज्ञात कारणों से अवसाद में आकर व्यक्ति ने आत्महत्या के उद्देश्य से जहरीला पदार्थ खा लिया है।

पुलिस जवानों ने बिना देर किए त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरवी वाहन से जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

डायल-112 टीम की मुस्तैदी और त्वरित प्रतिक्रिया के चलते पीड़ित को समय पर इलाज मिल सका।

Related Post