ताजासमाचार

नीमच के जवासा चौराया पर किसान की अचानक मौत ! सीने में दर्द के बाद गिर पड़े 45 वर्षीय देवीलाल नायक

डेस्क न्यूज़ 04 April, 2026 अन्य

नीमच। जिले के जवासा चौराहे पर शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को सदमा पहुँचा दिया। 45 वर्षीय किसान देवीलाल नायक, निवासी अरनिया मानगिर, सुखले के बोरे खरीदने के लिए जवासा चौक पर आए थे।

सूत्रों के अनुसार, इसी दौरान उन्हें अचानक घबराहट और सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। वे पास के निजी क्लिनिक की ओर भागे, लेकिन क्लिनिक के बाहर ही वे बेसुध होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जवासा पुलिस चौकी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

जवासा चौकी प्रभारी असलम पठान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला साइलेंट हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव होगी।

Related Post