डेस्क न्यूज
03 April, 2026
अन्य
नीमच। सेवा भारती शिक्षण समिति द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत बालिका छात्रावास के सुचारू संचालन एवं उसके विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सेवा भारती जिला समिति के नए गठन की घोषणा की गई, जिससे आगामी समय में सेवा कार्यों को और अधिक संगठित एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके।
यह घोषणा मालवा प्रांत छात्रावास प्रमुख प्रीति तेलंग एवं वरिष्ठ प्रांत टोली सदस्य देवप्रकाश के सानिध्य में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा विभिन्न आयामों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए। सभी पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।
समिति के अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल को पुनः दायित्व सौंपा गया। सचिव के रूप में सचिन सी.के. शर्मा, सहसचिव के रूप में राजेश जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष के रूप में सुशील गोयल को नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अलका गोयल को दी गई।
कार्यकारिणी में संतोष चोपड़ा, नारायण राठौर, ललित अग्रवाल, सुरेंद्र लोढ़ा, वासुदेव गर्ग, चंद्रशेखर योगी, विवेक कटारिया, दिनेश पासवानी, लक्ष्मी प्रेमाणी एवं ज्योति पटेल को शामिल किया गया है। इसके साथ ही सुनील पटेल को संरक्षक के रूप में नियुक्त कर मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में विभिन्न आयामों के लिए भी प्रभारी तय किए गए। स्वास्थ्य आयाम में डॉ. स्वप्निल वाधवा, डॉ. गौरव अग्रवाल, लक्ष्मी प्रेमाणी एवं संगीता जारोली को जिम्मेदारी दी गई। शिक्षा आयाम में सी.के. शर्मा, मनोज महेश्वरी, सुनीता मंगल, रेणु चौपड़ा, नंदकिशोर नागदा, जयश्री चौबे एवं आभा पामेचा को शामिल किया गया।
सामाजिक आयाम की जिम्मेदारी वासुदेव गर्ग, श्रीमती रजिया, दिनेश परवानी, श्रीमती शिवा मित्तल एवं चंद्रशेखर योगी को सौंपी गई, जबकि स्वावलंबन आयाम में ललित अग्रवाल, दिलीप डूंगरवाल, राजेश जायसवाल, श्रीमती प्रेमलता लालका, श्रीमती ममता, श्रीमती ज्योति पटेल एवं श्रीमती आभा अग्रवाल को दायित्व दिए गए।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। विशेष रूप से बालिका छात्रावास के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया गया।