ताजासमाचार

जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने सपरिवार पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा, जावद के विकास और नवाचारों पर मिला मार्गदर्शन

द वॉचमेन पोस्ट 02 April, 2026 राजनीति

नई दिल्ली/नीमच। जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपरिवार शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जावद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं विभिन्न नवाचारों की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी।

मुलाकात के दौरान विधायक सकलेचा ने क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का सहज, सरल और मानवीय व्यक्तित्व अत्यंत प्रेरणादायी है, जिससे मिलकर वे भावुक होने के साथ नई ऊर्जा से भर गए।
सकलेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में जनसेवा का अवसर मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा प्रदर्शित आत्मीयता और परिवार भाव के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Post