ताजासमाचार

6 अप्रैल को भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन, स्थापना दिवस सीएम मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल भी जुड़ेंगे

द वॉचमेन पोस्ट 01 April, 2026 राजनीति

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 6 अप्रैल को शहर में नए भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन किया जाएगा, जिसे लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।
दिगंबर जैन मांगलिक भवन में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने बताया कि इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल वर्चुअली जुड़ेंगे।

बैठक में जिला प्रभारी व पूर्व सांसद सुभाष पटेल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराएंगे। इसके बाद 7 से 12 अप्रैल तक स्वच्छता अभियान, गांव चलो अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और सक्रिय सदस्य सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सकलेचा, माधव मारू, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, नरेंद्र मालवीय और अशोक विक्रम सोनी सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को लेकर संगठन में खासा उत्साह है और इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

Related Post