ताजासमाचार

मौत के 9 महीने बाद ‘राजा’ की वापसी ! ग्यारस, वही समय… इंदौर में चौंकाने वाला संयोग, मां बोली मेरा बेटा लौट आया

न्यूज डेस्क 30 March, 2026 अन्य

इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद मातम में डूबे परिवार में अब उम्मीद की एक नई किरण जगी है,जिस घर में 9 महीने पहले चीखें थीं, आज वहीं किलकारियां गूंज रही हैं | ग्यारस का वही दिन करीब वही समय और परिवार का दावा- राजा वापस आ गया है !राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है, और इस नवजात का नाम भी रखा गया—राजा परिवार इसे सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि एक भविष्यवाणी का सच होना मान रहा है | दावा है कि कामाख्या मंदिर के पुजारी ने पहले ही कह दिया था—राजा अपने ही घर में फिर जन्म लेगा…सबसे चौंकाने वाली बात—राजा की मौत ग्यारस के दिन दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर हुई थी, और नवजात का जन्म ठीक उसी दिन, दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर…मां उमा रघुवंशी की आंखों में आंसू हैं… लेकिन इस बार ये गम के नहीं, उम्मीद के हैं, उनका कहना है—ये मेरा बेटा ही है… जो लौट आया है… करीब 9 महीने से दर्द में डूबा परिवार… अब इस मासूम की किलकारी में सुकून ढूंढ रहा है |

Related Post