यशवंत राठौर
23 March, 2026
अन्य
नीमच। जिले के कुकडेश्वर क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां चपलाना निवासी 30 वर्षीय प्रत्युष उर्फ संजय पिता कारूलाल कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही कुकडेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पंखे से उतारकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल भेजा गया।
कुकडेश्वर थाना प्रभारी भीम सिंह सिसोदिया के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। वहीं मृतक द्वारा आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट भी वायरल किया गया । वही बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदि था ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।