ताजासमाचार

नीमच केंट पुलिस की बड़ी सफलता : 16 वर्षीय नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद, परिजनों को सौंपा

डेस्क न्यूज 18 March, 2026 अन्य

नीमच। नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच केंट थाना पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अपहृत 16 वर्षीय बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में की गई।

दिनांक 6 फरवरी 2026 को फरियादी अर्जुन भील, निवासी ग्वालटोली नीमच, ने थाना नीमच केंट में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 2 फरवरी की शाम से घर से लापता है। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। आशंका जताई गई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
रिपोर्ट के आधार पर थाना नीमच केंट में अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से 17 मार्च 2026 को बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, उप निरीक्षक भगवत सिंह तंवर, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे (सायबर सेल) सहित नीमच केंट थाना एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post