न्यूज डेस्क
18 May, 2025
दुर्घटना
नीमच। शहर के ग्वालटोली स्कीम नंबर-34 में रविवार दोपहर जैन ट्रांसपोर्ट के गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
गोदाम में कपड़ों का स्टॉक था जो जल गया । आगजनी से भारी नुकसान हुआ । जैन ट्रांसपोर्ट के मालिक हितेश जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग की तत्परता से गोदाम में रखा अन्य सामान बचा लिया गया।
आग लगने के दौरान आसपास के लोग भी अफरा-तफरी में थे। स्थानीय नागरीकों ने दमकलकर्मियों की मदद कर आग बुझाने में सहयोग किया। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।