न्यूज डेस्क
16 March, 2026
अन्य
नीमच। नीमच के श्री किलेश्वर महादेव मंदिर समिति की कार्यकारिणी की बैठक रविवार 15 मार्च 2026 को सीताराम गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चैत्र नवरात्रि, रामनवमी और हनुमान जयंती के धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि चैत्र नवरात्रि की घट स्थापना 19 मार्च 2026, गुरुवार को प्रातः 7 बजे मंदिर प्रांगण में विधि-विधान के साथ की जाएगी। नवरात्रि नवमी के अवसर पर 27 मार्च, शुक्रवार को प्रातः 7 बजे हवन किया जाएगा तथा इसी दिन श्रद्धालुओं के लिए कन्या भोज का आयोजन भी रखा गया है।
इसके साथ ही रामनवमी पर्व 27 मार्च को राम दरबार के अभिषेक के साथ मनाया जाएगा, जिसका शुभ मुहूर्त दोपहर 12:15 बजे निर्धारित किया गया है। रामनवमी की संध्या को मंदिर परिसर में रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर भी रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों से इन धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
यह जानकारी समिति के सचिव श्री राजेंद्र गर्ग द्वारा दी गई।